April 13, 2026

शानदार फीचर्स के साथ 16GB RAM वाला 5G स्मार्टफोन लॉन्च

शानदार फीचर्स के साथ 16GB RAM...

नई दिल्ली: Infinix आज 13 अप्रैल को भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन Infinix Note 60 Pro लॉन्च करने जा रही है। यह Note 60 सीरीज़ का पहला फोन होगा और इसे दोपहर 12 बजे आधिकारिक तौर पर पेश किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्मार्टफोन की कीमत 30,000 रुपये से कम हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी फाइनल रिटेल कीमत का खुलासा नहीं किया है।

डिस्प्ले और डिजाइन में बड़ा अपग्रेड

Infinix Note 60 Pro में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED LTPS डिस्प्ले मिलेगी।

  • 144Hz रिफ्रेश रेट
  • 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस
  • Always-On Display सपोर्ट
  • Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन

दमदार प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

फोन में 4nm वाला Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जिससे शानदार परफॉर्मेंस मिलेगी। इसके साथ Adreno A810 GPU भी दिया जाएग। 8GB फिजिकल RAM, 8GB वर्चुअल RAM एक्सपेंशन, कुल मिलाकर 16GB तक RAM का अनुभव, 128GB और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज। फोन में 50MP का मुख्य कैमरा मिलने की संभावना है, जो फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। Note 60 सीरीज़ में जल्द ही स्टैंडर्ड Note 60 और Note 60 Ultra मॉडल भी लॉन्च हो सकते हैं, जिन्हें पहले ही सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा जा चुका है।