March 15, 2026

अमृतसर में क्रॉस-बॉर्डर तस्करी के 6 मॉड्यूल का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर में क्रॉस-बॉर्डर तस्करी के 6 मॉड्यूल...

चंडीगढ़/अमृतसर, 15 मार्च: पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने की मुहिम के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग क्रॉस-बॉर्डर हथियार और ड्रग्स तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से छह पिस्टल और 3.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। यह जानकारी Gaurav Yadav ने रविवार को दी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनकी पहचान करन सिंह (26) निवासी खेमकरण, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी (22) निवासी खेमकरण, मखंदीन उर्फ माखन (22) निवासी नाग कलां, राकेश उर्फ केशु (26) निवासी खेमकरण, चमकोर सिंह उर्फ चमकोर (23) निवासी खेमकरण और जसबीर सिंह उर्फ बीरा उर्फ रघु (19) निवासी मुल्लेचक, अमृतसर के रूप में हुई है।

आधुनिक हथियार और कारतूस बरामद

बरामद हथियारों में तीन अत्याधुनिक PX 5.7×28MM TISAS टर्की पिस्टल, दो .30 बोर पिस्टल और एक 9 एमएम पिस्टल शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने 60 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार TISAS टर्की सीरीज की पिस्टलें बेहद आधुनिक हैं और इनकी बरामदगी दुर्लभ मानी जाती है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान में बैठे तस्करों के संपर्क में थे। ये लोग ड्रोन के जरिए भारत-पाक सीमा के पास हथियार और नशे की खेप मंगवाते थे। उन्होंने कहा कि आरोपी एक क्रॉस-बॉर्डर हैंडलर के निर्देश पर काम कर रहे थे, जिससे बड़े संगठित नेटवर्क का संकेत मिलता है।

तलाशी के दौरान दो आरोपी पकड़े गए

अमृतसर के पुलिस कमिश्नर Gurpreet Singh Bhullar ने बताया कि गश्त और तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने करन सिंह और गुरप्रीत उर्फ गोपी को मोटरसाइकिल पर संदिग्ध हालत में पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से दो TISAS पिस्टल, मैगजीन और 20 जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपियों से पूछताछ के बाद एक और TISAS पिस्टल और .30 बोर पिस्टल बरामद की गई। उनकी निशानदेही पर मखंदीन उर्फ माखन को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से भी हथियार और कारतूस मिले।

यह भी देखें : Karan Aujla ‘पी-पॉप कल्चर’ में 30 हजार से अधिक प्रशंसकों की मौजूदगी