काठमंडु, 23 सितंबर : नेपाल की नवनियुक्त प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने सोमवार को अपने अंतरिम मंत्रिमंडल में 4 नए मंत्रियों को शामिल किया, जिससे मंत्रियों की कुल संख्या 8 हो गई। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने राष्ट्रपति कार्यालय ‘शीतल निवास’ में आयोजित एक समारोह में पूर्व न्यायाधीश अनिल कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय शोध केंद्र के संस्थापक महावीर पुन, पत्रकार जगदीश खरेल और विशेषज्ञ मदन प्रियार को शपथ दिलाई। 4 नए मंत्रियों के जुड़ने से, प्रधानमंत्री सुशीला कार्की (73) के नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद में सदस्यों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है।
प्रधानमंत्री ने कई महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं। सिन्हा उद्योग, वाणिज्य और आपूर्ति मंत्री हैं, जबकि खरेल संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री हैं। परियार कृषि और पशुधन विकास मंत्री हैं, जबकि पुन शिक्षा और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हैं।
यह भी देखें : ड्रोन देखे जाने के 4 घंटे बाद कोपेनहेगन हवाई अड्डे पर उड़ानें फिर से शुरू

More Stories
अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर किए हमले, ट्रंप ने पोस्ट कर दी चेतावनी
नेपाल बाढ़ में मौतों का आंकड़ा 469 पहुंचा, अब भी 1400 से ज्यादा लोग लापता
पहली विदेश यात्रा पर भारत आएंगे नेपाल के पीएम बालेन शाह, वित्त मंत्री ने किया ऐलान