चंडीगढ़, 25 सितंबर : इस कठिन समय में पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाते हुए, खाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले विभाग ने मानवीय कर्तव्य के तहत मुख्यमंत्री राहत कोष में एक दिन की तनख्वाह, जो कुल 41 लाख रुपये होती है, का योगदान देने का फैसला किया है।
इस फंड में विभाग के अधिकारीयों, जिनमें डायरेक्टर, कंट्रोलर वित्त और लेखा, अतिरिक्त डायरेक्टर, संयुक्त डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर, सहायक डायरेक्टर/जिला कंट्रोलर, सहायक कंट्रोलर/लेखा अधिकारी, खाद्य और सिविल सप्लाई अधिकारी, सहायक खाद्य और सिविल सप्लाई अधिकारी और इंस्पेक्टर शामिल हैं, ने योगदान देने का निर्णय लिया।
इस संबंध में विभागीय कर्मचारियों की सहमति वाले निदेशक (खजाना) को लिखे गये पत्र की कॉपी आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को विभाग के मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क द्वारा सौंपी गयी।
यह भी देखें : गुरमीत खुड्डियां ने मंडियों में कॉटन कॉरपोरेशन की गैर-मौजूदगी पर सवाल उठाए

More Stories
सुखबीर बादल का ‘दोहरा चरित्र’ उजागर, गलती को अब बता रहे साजिश: कंग
ज़मानती मामले में मोहाली के दंपत्ति की गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट सख्त
मोहाली में बनेगा अत्याधुनिक प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन सेंटर, हजारों नौकरियों की उम्मीद