मनीला, 1 अक्तूबर : मध्य फ़िलीपींस में मंगलवार देर रात 6.9 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। कई कंक्रीट की इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और मलबा गिरने से कई लोग घायल हो गए। भूकंप का केंद्र सेबू प्रांत के तटीय शहर बोगो से लगभग 17 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था, जिसकी आबादी लगभग 90,000 है। बोगो शहर और अन्य जगहों पर कई घर और अस्पताल क्षतिग्रस्त हो गए। कई लोग मलबे में दबे हुए हैं।
22 लोग मारे गये
सैन रेमिगियो शहर के मेयर अल्फी रेन्स ने भूकंप से हुई तबाही की पुष्टि की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि 22 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें से 21 की मौत अकेले सेबू प्रांत में हुई है।
यह भी देखें : कनाडा की सड़क पर भारतीय जोड़े से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल

More Stories
अमेरिका में खुफिया विभाग चीफ तुलसी गबार्ड ने इस्तीफा दिया, पति की बीमारी को बताया वजह
क्या बेटे की शादी में शामिल नहीं होंगे ट्रंप? उन्होंने कहा – ‘गया तो भी मारा जाऊंगा- नहीं गया तो भी’
रोम में पीएम मोदी और मेलोनी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस, मेलोनी ने हिंदी में कहा – ‘परिश्रम ही सफलता की कुंजी है’