इस्लामाबाद, 5 अक्तूबर : पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 14 आतंकवादी मारे गए और 20 अन्य घायल हो गए। सुरक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने तुर्बत जिले में अभियान चलाया। सुरक्षा बलों द्वारा इलाके को घेरने पर, वहाँ छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।
सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें 14 आतंकवादी मारे गए और 20 अन्य घायल हो गए। अभियान के दौरान आतंकवादी ठिकाना नष्ट कर दिया गया। सूत्रों ने बताया कि इलाके में बचे हुए आतंकवादियों को पकड़ने के लिए भी सघन अभियान चलाया जा रहा है।
यह भी देखें : कनाडा: प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और अन्य से 68,500 डॉलर की धोखाधड़ी

More Stories
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिग्ज से की शादी, दोनों के 4 बच्चे हैं
अमेरिकी अदालत ने गौतम अडाणी के खिलाफ रिश्वत-धोखाधड़ी का केस खारिज किया
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप, 132 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल, सात एयरपोर्ट पर काम बंद