श्री आनंदपुर साहिब, 5 अक्टूबर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज शिक्षकों से आह्वान किया कि वे युवा पीढ़ी को पंजाब की गौरवशाली विरासत से परिचित कराने में अग्रणी भूमिका निभाएं। आज यहां विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं और उन्हें अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर से युवाओं को परिचित कराना चाहिए। उन्होंने बताया कि 55 वर्षों के बाद राज्य सरकार ने आज श्री आनंदपुर साहिब में तख्त श्री केसगढ़ साहिब तक जाने वाले विरासत मार्ग के निर्माण कार्य की शुरुआत की है।
विद्यार्थियों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने का एक मिशन
अध्यापक दिवस का जिक्र करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि शिक्षण कोई पेशा नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने का एक मिशन है। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक के पुत्र होने के नाते वे भलीभांति जानते हैं कि शिक्षक विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कितनी मेहनत करते हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में आई बाढ़ में 3200 सरकारी स्कूल और 19 कॉलेज नष्ट हो गए, 8500 किलोमीटर सड़कें और 2500 पुल तबाह हो गए। 5 लाख एकड़ फसलें भी नष्ट हो गईं, लेकिन पंजाब के लोगों ने इस प्राकृतिक आपदा से उबरने में अद्भुत साहस दिखाया। भगवंत सिंह मान ने प्राकृतिक आपदा के दौरान अच्छा काम करने वाले अध्यापकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी उदाहरणें विश्व इतिहास में बहुत कम मिलती है।
गुरु का अर्थ है अंधेरे को दूर करने वाला
सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान कर हम राष्ट्र निर्माता के रूप में उनकी भूमिका को स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुराने समय में गुरु शब्द एक शिक्षक के लिए इस्तेमाल होता था क्योंकि यह दो संस्कृत शब्दों “गु” (अंधेरा) और “रू” (हटाने वाला) से आया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि गुरु का अर्थ है अंधेरे को दूर करने वाला। दूसरे शब्दों में एक शिक्षक का फर्ज अपने विद्यार्थियों के मन को ज्ञान की रोशनी से रोशन करना होता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक शिक्षक विद्यार्थी के दिमाग को डॉक्टर, इंजीनियर और कलाकार के लिए उसी तरह ढालता है, जैसे एक मूर्तिकार अपनी कलाकृतियों को आकार देता है। उन्होंने कहा कि आज राज्य सरकार विभिन्न श्रेणियों के अधीन 71 शिक्षकों को बच्चों के भविष्य को रोशन बनाने में उनके शानदार योगदान के लिए राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित कर रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्हें खुशी है कि आज पंजाब के सरकारी स्कूलों के शिक्षक विश्व स्तर की शिक्षा प्राप्त शिक्षक हैं।
यह भी देखें : कनाडा भेजने के नाम पर 30 लाख की ठगी, 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
More Stories
अमेरिकी सेना में सिखों के दाढ़ी रखने पर प्रतिबंध धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन
फाजिल्का-फिरोजपुर रोड पर हादसा: मां की अस्थियां ले जाते समय बेटे की मौत
मुख्य मंत्री ने श्री आनंदपुर साहिब में विरासती मार्ग का नींव पत्थर रखा