हरदोई, 7 अक्तूबर : हरदोई जिले के बिलग्राम थाना क्षेत्र के सदियापुर गांव में चोरी के शक में एक युवक की बेरहमी से पिटाई और अमानवीय यातना देने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने युवक को नंगा करके बाँध दिया। फिर उसकी आँखों और कानों में मिर्च और चूना भर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उसका एक कान भी काट दिया।
पीड़ित अनुज शुक्ला ने बताया कि वह रात करीब 10 बजे खेतों से घर लौट रहे थे, तभी शिवसागर, अनिल कुमार, रिंकू और संजय ने उन्हें रोक लिया।
अनिल और रिंकू के पास डंडे थे जबकि शिवसागर के पास चाकू था। आरोपियों ने मुझे लात-घूँसों और डंडों से पीटा। उन्होंने मेरे पेट और जांघों में चाकू मारे और मेरा लिंग भी तोड़ दिया। उन्होंने मेरे कपड़े फाड़ दिए। उन्होंने मुझे नंगा करके बाँध दिया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। एएसपी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
यह भी देखें : ग्रैंडमास्टर हिकारू ने विश्व चैंपियन डी गुकेश को 5-0 से हराया

More Stories
दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका, न्यायिक हिरासत के खिलाफ तत्काल सुनवाई की मांग
दिल्ली में विजयादशमी समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- ‘सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण’
दुर्गा पूजा भगदड़ के पीड़ित परिवारों से मिले सीएम शुभेंदु अधिकारी, सौंपा 25 लाख रुपए का मुआवजा