बठिंडा, 8 अक्तूबर : जिले के गांव सिंगो में एक युवक की कथित तौर पर ओवरडोज से मौत हो गई है। मृतक युवक कुछ समय पहले ही दुबई से लौटा था। इस मामले में तलवंडी साबो थाने की पुलिस ने मृतक के भाई हरमनदीप सिंह के बयानों के आधार पर मेडिकल स्टोर के मालिक समेत तीन दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान सिंगो निवासी रणदीप सिंह के रूप में हुई है।
रणदीप सिंह कल से लापता था और आज उसका शव खेतों में बरामद हुआ। घटना की पुष्टि करते हुए तलवंडी साबो थाने के एसएचओ यादविंदर सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी गुरविंदर सिंह, सोहन सिद्धू और अमरीक सिंह ने उनके बेटे को गांव के ही एक मेडिकल स्टोर के मालिक शिवराज सिंह से कोई नशीली दवा का ओवरडोज दिलवाया, जिससे उसकी मौत हो गई और शव खेतों में फेंक दिया गया।
यह भी देखें : पंजाब में अक्टूबर में बारिश ने पिछले 70 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

More Stories
बटाला के सरूप वाली गांव में पुलिस पर फायरिंग, बदमाश के पैर में गोली लगी
बीएसएफ ने गलती से भारत घुसे 2 पाकिस्तानी नागरिकों को पाकिस्तान को सौंपा
जालंधर में तेज रफ्तार कार पलटी, संविधान चौक पर हुआ भीषण हादसा