जालंधर, 8 अक्तूबर : जालंधर के बहुचर्चित रिश्वत कांड में विजिलेंस विभाग के डीएसपी अरमिंदर सिंह पर बड़ी गाज गिरी है। डीएसपी अरविंदर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। चर्चा है कि विधायक रमन अरोड़ा से जुड़े एक मामले में यह कार्रवाई की गई है। डीएसपी अरमिंदर सिंह वही अधिकारी हैं जिन्होंने विधायक रमन अरोड़ा की पुत्रवधू साक्षी अरोड़ा को समन भेजा था।
हालांकि, डीएसपी अरमिंदर सिंह के निलंबन का कारण कर्तव्य में लापरवाही बताया गया है। विभाग ने इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी साझा नहीं की है। डीएसपी अरमिंदर को अब अमृतसर की पीएपी 9वीं बटालियन में तैनात किया गया है।
इस पूरे मामले में आज अदालत में अहम सुनवाई होनी है। माना जा रहा है कि डीएसपी के निलंबन और विजिलेंस जांच की दिशा को लेकर अदालत में कई नए सवाल उठ सकते हैं। डीएसपी अरमिंदर सिंह का अचानक चले जाना और जांच की धीमी गति इस मामले को और संवेदनशील बना रही है।
बहू को समन भेजने का कारण
विजिलेंस टीम ने जांच में पाया कि विधायक रमन अरोड़ा के साले राजन कपूर के बेटे हितेश कपूर और उनकी बहू साक्षी अरोड़ा की फर्म ‘श्री श्याम टेक्सटाइल्स’ में करोड़ों रुपये का लेन-देन हुआ है। यह फर्म 2021 में शुरू हुई थी और तीन साल में इसका टर्नओवर 4.42 करोड़ रुपये से बढ़कर 7.39 करोड़ रुपये हो गया था।
यह भी देखें : बठिंडा में दुबई से लौटे 20 वर्षीय युवक की मौत, नशे की ओवरडोज से हुई मौत

More Stories
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी सफलता, पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के मॉड्यूल से जुड़े 6 आतंकी गिरफ्तार
भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना से मोहाली के नाई की मुफ़्त घुटने की सर्जरी
कांग्रेस दिशाहीन हो चुकी है, पंजाब के मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय आपसी लड़ाई में व्यस्त है – बलतेज पन्नू