कोलकाता, 10 अक्तूबर : पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने शुभमन गिल को भारत की वनडे टीम की कप्तानी सौंपे जाने के फैसले का समर्थन करते हुए इसे ‘सही फैसला’ बताया है। गांगुली ने कहा, “मुझे लगता है कि यह रोहित से सलाह-मशविरा करके किया गया है। मुझे नहीं पता कि अंदर क्या चल रहा है। मुझे लगता है कि यह सही फैसला है। रोहित खेलना जारी रख सकते हैं और इस बीच आप एक युवा कप्तान तैयार कर सकते हैं। इसलिए मुझे इसमें कोई समस्या नहीं दिखती।”
गांगुली ने कहा, “मुझे यकीन है कि रोहित से बात की गई होगी. इसलिए मुझे नहीं पता कि यह ‘बर्खास्तगी’ है या कुछ और. मुझे यकीन है कि यह आपसी बातचीत होगी क्योंकि रोहित एक बेहतरीन कप्तान रहे हैं. पिछले 2 सालों में उन्होंने टी20 कप जीता है. उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी जीती है. इसलिए रोहित शर्मा के लिए प्रदर्शन कोई मुद्दा नहीं है.”
यह भी देखें : किसी ने मुझे संन्यास लेने के लिए मजबूर नहीं किया: अश्विन

More Stories
केक काटकर एमएस धोनी ने सेलिब्रेट की रिटायरमेंट, सामने आई तस्वीर, मेंटॉर के रूप में सीएसके से जुड़े रहेंगे
आईपीएल ट्रेड: मोहम्मद शमी राजस्थान रॉयल्स में, सैम करन पहुंचे LSG
गुरनूर बराड़ को ICC ने लगाई फटकार, एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला