गुवाहाटी, 18 अक्तूबर : तन्वी शर्मा ने आज यहाँ नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चीन की लियू सी या को हराकर बीएफडब्ल्यू वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने एशियाई जूनियर चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता लियू को आधे घंटे से भी कम समय में 15-11, 15-9 से हराया।
शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी का अब सामना दूसरी वरीयता प्राप्त थाईलैंड की अन्यापत फिचितप्रिचासक से होगा, जिन्होंने दूसरे सेमीफाइनल में एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए हमवतन याताविमिन केतकलीन को 10-15, 15-11, 15-5 से हराया। तन्वी शर्मा के इस बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत का पदक जीतने का सपना 17 साल बाद पूरा होगा।
यह भी देखें : सबसे तेज टी20 शतक का रिकॉर्ड टूटा, भारतीय बल्लेबाज ने रचा इतिहास

More Stories
IPL में दिल्ली कैपिटल्स और बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में गिरफ्तार
जस्टिस यशवंत वर्मा नकदी विवाद, जांच रिपोर्ट आज लोकसभा में होगी पेश
Bihar: दानापुर-फतुहा रेलवे ट्रैक विस्तार परियोजना, बिछेगी नई रेलवे लाइन, 1323 करोड़ की लागत