चंडीगढ़, 21 अक्तूबर : पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने सोमवार को हरियाणा सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस के बड़ी संख्या में अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए। कुल 27 अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को नए स्थानों पर तैनात किया गया है। नौ अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदोन्नत किया गया है।
जारी पदोन्नति आदेश के अनुसार, फरीदाबाद से अनिल कुमार बिश्नोई को औद्योगिक न्यायाधिकरण-सह-श्रम न्यायालय-1 में जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अलका मलिक को सीबीआई न्यायालय, चंडीगढ़ से वापस बुलाकर हिसार में जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जगजीत सिंह को जगाधरी से सोनीपत और अजय पाराशर को भिवानी से कैथल में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

More Stories
Bihar: उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने IMC गया के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
यूरोप से गैंगस्टर की पहली हवालगी भगवंत मान सरकार के गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त रुख का प्रमाण – अमन अरोड़ा
भगवंत मान सरकार ने ‘युद्ध नशेआँ विरुद्ध’ के तहत स्कूलों में नशे से जुड़े भ्रमों को किया दूर