लुधियाना, 23 अक्तूबर : लुधियाना के फिरोजपुर रोड पर गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वेरका मिल्क प्लांट में बॉयलर फटने से धमाका हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतक की पहचान हैबोवाल निवासी कुणाल जैन के रूप में हुई है, जबकि डीएमसी अस्पताल में भर्ती मरीजों की पहचान कुलवंत सिंह, पुनीत कुमार, दविंदर सिंह, गुरतेज सिंह और अजीत सिंह के रूप में हुई है। हादसे के वक्त मृतक कुणाल जैन की पत्नी भी उनके साथ मिल्क प्लांट में काम कर रही थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सराभा नगर थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी देखें : क्षेत्रीय युवा एवं लोक मेले में छात्रों ने भाग लिया

More Stories
एससी आयोग सख्त: रोस्टर में गड़बड़ी पर भलाई विभाग की टीम तलब
फगवाड़ा में डीएसपी योगेश कुमार की गोली लगने से मौत, सफाई के दौरान चली गोली
आप विधायक पठानमाजरा की जमानत अर्जी खारिज, पटियाला जेल प्रशासन को नोटिस