पटियाला/राजपुरा, 5 नवम्बर : देश के प्रसिद्ध औद्योगिक समूह ट्राइडेंट ग्रुप के प्रमुख राजिंदर गुप्ता और पंजाब से राज्यसभा सदस्य के बेटे अभिषेक गुप्ता की कार का मंगलवार देर रात राजपुरा जी.टी. रोड पर भयानक हादसा हो गया। अच्छी बात यह रही कि अभिषेक गुप्ता और कार में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभिषेक गुप्ता अपनी लेक्सस LX570 कार से दिल्ली से लौट रहे थे। इसी दौरान, जब उनकी कार राजपुरा जीटी रोड पर थी, तभी पीछे से आ रही एक अन्य गाड़ी ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कारों को काफी नुकसान पहुँचा, लेकिन गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित रहे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और जाँच शुरू कर दी।
यह भी देखें : पंजाबी यूनिवर्सिटी में पेपर देने से मना करने पर छात्र ने प्रोफेसर का सिर फोड़ा

More Stories
गन्ने से इथेनॉल बनाने से 17 दिनों में चीनी 20 रुपए महंगी – अरविंद केजरीवाल
ASAP ने पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट इलेक्शन के लिए प्रधानगी पद के लिए आदिल बराड़ को अपना उम्मीदवार बनाया
PILBS मोहाली में एक सप्ताह में तीन सफल लिवर ट्रांसप्लांट – डॉ. बलबीर सिंह