अमृतसर, 10 नवम्बर : श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी पर्व के उपलक्ष्य में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी सोमवार को जम्मू में कश्मीर के हिंदू समुदाय से जुड़े नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। सिख इतिहास में कश्मीरी पंडितों का उल्लेख बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है क्योंकि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब ने कश्मीरी पंडितों के अनुरोध पर ही मानवाधिकारों की खातिर अपना बलिदान दिया था।
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोमवार को जहां वैश्विक स्तर पर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का शहीदी शताब्दी समारोह मना रही है, वहीं 15 नवंबर को कश्मीर के गुरुद्वारा साहिब मटन से एक विशेष नगर कीर्तन भी निकाला जा रहा है। इस नगर कीर्तन और श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित होने वाले शताब्दी समारोह में हिंदू समुदाय के नेताओं और कश्मीरी पंडितों की भागीदारी महत्वपूर्ण होगी।

More Stories
FBI ने पंजाब के गैंगस्टर मेजर सिंह को वांटेड घोषित किया, इस गैंग से है कनेक्शन
AAP विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने राज्यपाल से की मुलाकात, उज नदी पर डैम बनाने की मांग की
AAP की पहली प्राथमिकता शिक्षा-स्वास्थ्य, पहले दिल्ली में सरकारी स्कूल सुधारे, अब पंजाब में सुधार रहे- केजरीवाल