चंडीगढ़, 19 नवम्बर : पंजाब एक बार फिर चुनावी रंग में रंगने वाला है। राज्य चुनाव आयोग लंबे समय से प्रतीक्षित 23 जिला परिषदों और 154 पंचायत समितियों के चुनावों की घोषणा कभी भी कर सकता है। आयोग ने इसके लिए कमर कस ली है। संभव है कि ये चुनाव दिसंबर के दूसरे हफ्ते में हों। राज्य के 1.35 करोड़ मतदाता इस चुनाव में हिस्सा लेंगे। आयुक्त राज कमल चौधरी का कहना है कि वे चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार हैं। गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट को 5 दिसंबर से पहले चुनाव कराने का आश्वासन दिया था।
अगले सप्ताह घोषणा
जानकारी के अनुसार, राज्य चुनाव आयोग तरनतारन उपचुनाव प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहा था। क्योंकि अगर वह उपचुनाव से पहले चुनावों की घोषणा कर देता तो तरनतारन में जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव नहीं हो पाते। इसके अलावा, 24 दिसंबर को श्री गुरु तेग बहादुर जी का प्रकाश पर्व है, जबकि नवंबर के अंत तक किसान गेहूं की बिजाई कर चुके होते हैं।
इसे ध्यान में रखते हुए माना जा रहा है कि आयोग अगले सप्ताह कभी भी चुनावों की घोषणा कर सकता है और चुनाव दिसंबर के दूसरे सप्ताह में होंगे। ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ा यह सबसे बड़ा चुनाव है। इस चुनाव में 13,236 ग्राम पंचायतों के मतदाता भाग लेते हैं। वर्तमान में मतदाताओं की संख्या 1,35,98,000 है, जबकि पिछली बार 1.34 करोड़ मतदाताओं ने चुनाव में भाग लिया था।
यह भी देखें : पहले चरण में 150 और दूसरे चरण में 195 पद भरे जाएंगे

More Stories
‘मेरी रसोई’ योजना खाद्य एवं पोषण सुरक्षा की दिशा में अहम कदम: विजय दत्त
डा. बलबीर सिंह ने पदोन्नत एसएमओज़ के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया
हरजोत बैंस ने पंजाबी भाषा के विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई