गुरदासपुर, 26 नवम्बर : मंगलवार देर रात सिटी थाने के बाहर एक धमाका सुना गया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि यह धमाका किसी गाड़ी का टायर फटने से हुआ। उधर, खालिस्तान लिबरेशन फोर्स ने थाने के बाहर ग्रेनेड हमला करने का दावा किया है। देर रात सिटी थाने के बाहर एक धमाका सुना गया। इसकी गूंज काफी दूर तक सुनाई दी। सिटी थाने के प्रभारी दविंदर प्रकाश का कहना है कि थाने के पास किसी गाड़ी का टायर फटने से यह धमाका हुआ, जिसकी आवाज लोगों ने सुनी।
खालिस्तान लिबरेशन आर्मी का ग्रेनेड हमले का दावा
उधर, बुधवार सुबह खालिस्तान लिबरेशन आर्मी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर थाने पर ग्रेनेड हमला करने का दावा किया है। पोस्ट में भविष्य में ऐसे हमले जारी रखने की बात कही गई है। फिलहाल पुलिस ग्रेनेड हमले के दावे से इनकार कर रही है।
यह भी देखें : रंजिश के चलते वारदात, पड़ोसी ने महिला को कार से कुचलकर मार डाला

More Stories
अमित शाह को पंजाब को उपदे देने से पहले देश में बढ़ रहे गैंगस्टरवाद, फिरोती और नशा तस्करी पर जवाब दें- हरपाल सिंह चीमा
“राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की
सीएम भगवंत मान के ओएसडी राजबीर घुम्मन से CBI की दूसरी बार पूछताछ, 50 सवाल पूछे