नई दिल्ली, 28 नवम्बर : पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को लेकर भाजपा की दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने ‘एक्स’ (X) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, “स्वच्छ हवा और स्वच्छ पानी हर नागरिक का मौलिक अधिकार है।” उन्होंने लिखा कि दिल्ली समेत उत्तर भारत में हवा जानलेवा हो गई है और सरकार समाधान देने के बजाय जनता से टैक्स वसूल रही है।
केजरीवाल ने कहा कि लोग अपने परिवार को प्रदूषण से बचाने के लिए एयर प्यूरीफायर खरीदने जाते हैं और वहां पता चलता है कि सरकार पूरी तरह से अन्याय कर रही है।
केजरीवाल ने आगे लिखा, “मैं केंद्र सरकार से मांग करता हूं कि एयर और वाटर प्यूरीफायर पर लगाया गया जीएसटी तुरंत हटाया जाए। अगर आप कोई समाधान नहीं दे सकते तो कम से कम जनता की जेब पर बोझ डालना बंद करें।”
यह भी देखें : 50 लाख का इंश्योरेंस क्लेम लेने के लिए पुतले की मौत का हाईवोल्टेज ड्रामा!

More Stories
दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका, न्यायिक हिरासत के खिलाफ तत्काल सुनवाई की मांग
दिल्ली में विजयादशमी समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- ‘सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण’
दुर्गा पूजा भगदड़ के पीड़ित परिवारों से मिले सीएम शुभेंदु अधिकारी, सौंपा 25 लाख रुपए का मुआवजा