श्रीनगर, 1 दिसम्बर : राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को कश्मीर के पुलवामा, शोपियाँ और कुलगाम ज़िलों में कई जगहों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार बम विस्फोट से जुड़े एक ‘सफेदपोश’ आतंकवादी मॉड्यूल से संबंधित थी। अधिकारियों ने बताया कि एनआईए की टीमों ने शोपियां में मौलवी इरफान अहमद वाग्गे के घर की तलाशी ली। वाग्गे इस ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल के कट्टरपंथीकरण और भर्ती के पीछे का मास्टरमाइंड बनकर उभरा है, जिसका पिछले महीने की शुरुआत में भंडाफोड़ हुआ था।
वाग्गे को पुलिस ने अक्टूबर में गिरफ्तार किया था और पिछले महीने कार विस्फोट की जांच का जिम्मा संभालने के बाद एनआईए ने उसे हिरासत में ले लिया था। अधिकारियों ने बताया कि पुलवामा ज़िले के कोयल, चंदगाम, मलंगपोरा और संबूरा इलाकों में भी छापेमारी की गई। ये जगहें दिल्ली कार बम विस्फोट मामले में शामिल लोगों से जुड़ी थीं।
इसके अलावा, एजेंसी ने डॉ. आदिल अहमद राठेर के आवास की भी तलाशी ली, जिन्हें नवंबर के पहले हफ़्ते में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ़्तार किया गया था। इस संबंध में आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

More Stories
खेतों से जल सुरक्षा : कैसे नागरिकों तक पहुंच रहा है भारत-इज़राइल सहयोग?
खामेनेई की मौत के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट, प्रमुख स्थानों पर बढ़ाई सुरक्षा
US-इज़राइली हमले में खामेनेई की मौत पर भड़के चीन और रूस