December 8, 2025

मोदी एक मजबूत नेता वे किसी के दबाव में नहीं आते : पुतिन

मोदी एक मजबूत नेता वे किसी के...

नई दिल्ली, 5 दिसम्बर : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारत को उनके नेतृत्व पर गर्व है। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री अमेरिका समेत किसी भी देश के दबाव में नहीं झुकते। मीडिया चैनलों से बातचीत में उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का रुख स्पष्ट है। पुतिन ने कहा कि वह संघर्ष नहीं चाहते, बल्कि अपने कानूनी अधिकारों की रक्षा चाहते हैं और भारत भी यही करता रहा है।

गौरतलब है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कल शाम दिल्ली पहुँचे। फरवरी 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से यह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पहली आधिकारिक भारत यात्रा है। वह 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए पहुँचे हैं। पुतिन इससे पहले दिसंबर 2021 में भारत आए थे। वह भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करेंगे और आपसी हितों के विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। 

पुतिन की आज की मुलाकात अहम है। इस दौरान कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है, जिससे दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी मजबूत होगी।

यह भी देखें : इंडिगो की 550 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द