नई दिल्ली, 8 दिसम्बर : कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार (DK Shivakumar Statement) ने सोमवार को नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी पर हमला बोला। डिप्टी सीएम ने कांग्रेस नेता नवजोत कौर सिद्धू को ‘मुख्यमंत्री पद के लिए 500 करोड़ रुपये’ वाले बयान के लिए ‘पागलखाने’ में भर्ती होने की सलाह दी। दरअसल, पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने शनिवार को यह बड़ा दावा करके विवाद खड़ा कर दिया था कि ‘जो 500 करोड़ रुपये का सूटकेस देता है, वही पंजाब का मुख्यमंत्री बनता है।’
नवजोत कौर की इस टिप्पणी पर भाजपा और आम आदमी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी और कांग्रेस पर निशाना साधा था। वहीं, अब कर्नाटक कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा, “उन्हें पागलों के लिए किसी अच्छे अस्पताल में भर्ती कराया जाना चाहिए।” हालाँकि, रविवार शाम को नवजोत कौर सिद्धू ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि उनकी टिप्पणी को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है।

More Stories
भारत सरकार बच्चों को ऑनलाइन यौन शोषण से बचाने के लिए सोशल मीडिया पर बढ़ाएगी सख्ती
केदारनाथ यात्रा तीसरे दिन भी बंद, 500 तीर्थयात्री फंसे, बिहार में करीब 50 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित
काशी को मिलेगी वंदे भारत की सौगात, वाराणसी से नई दिल्ली के बीच जल्द चलेगी स्लीपर वंदे भारत