लुधियाना, 3 जनवरी : लुधियाना की जेल में कैदियों और हवालातियों से मोबाइल तथा नशा मिलने का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा, जिससे जेल की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होते रहते हैं। अब ताजा मामले में फिर से चेकिंग के दौरान कैदी और हवालाती से मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक चेकिंग के दौरान केंद्रीय जेल में कैदी और हवालाती से दो मोबाइल मिलने पर पुलिस ने सहायक सुपरिंटेंडेंट जसविंदर सिंह की शिकायत पर मुलजिमों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुलजिमों की पहचान कैदी जगमीत तथा हवालाती धर्मजीत सिंह के रूप में हुई है।

More Stories
भगवंत मान सरकार ने स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी में 11 ग़ैर-सरकारी सदस्यों को किया मनोनीत
‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के तहत 5.10 लाख श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा की सुविधा प्रदान की – तरुनप्रीत सिंह सौंद
पंजाब में कल से चुनाव कैंपेन लॉन्च करेगी AAP, घर-घर जाएंगे मान