पटियाला, 5 जनवरी : कोतवाली थाना क्षेत्र के साई मार्केट स्थित कोहली ढाबा में काम करने वाले संतोष की हत्या के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। संतोष की पत्नी रेखा एसएसपी कार्यालय पहुंचीं और मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उनका आरोप है कि कोहली ढाबा के मालिक ने उन्हें 5 लाख रुपये का चेक देकर चुप कराने की कोशिश की।
पत्नी ने एस.एस.पी.से की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
उन्होंने बताया कि उनके पति संतोष पिछले चार साल से कोहली ढाबा में काम कर रहे थे। घटना वाली रात उनके ससुर ने उन्हें बताया कि उनके पति पर चाकू से हमला किया गया है। ढाबे पर शराब परोसी जाती थी और पहले भी फायरिंग की घटनाएं हो चुकी हैं, इसके बावजूद वहां सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। संतोष की 2 नवंबर को चाकू लगने से मौत हो गई। उनका कहना है कि मुख्य आरोपी राहुल किसी और दुश्मनी के चलते आया था, लेकिन उनके पति का किसी से कोई विवाद नहीं था। फिर भी उनकी हत्या कर दी गई। अब तक पुलिस ने सिर्फ आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया है।
यह भी देखें : मोहाली बना पंजाब पुलिस का पॉवर सेंटर, यहीं से कंट्रोल होगा पूरा प्रदेश

More Stories
अमित शाह को पंजाब को उपदे देने से पहले देश में बढ़ रहे गैंगस्टरवाद, फिरोती और नशा तस्करी पर जवाब दें- हरपाल सिंह चीमा
“राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की
सीएम भगवंत मान के ओएसडी राजबीर घुम्मन से CBI की दूसरी बार पूछताछ, 50 सवाल पूछे