जालंधर, 6 जनवरी : जालंधर के नीला महल इलाके में फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 13 दिसंबर की है, जब आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर इलाके में विवाद किया था।
घरों पर पत्थरबाजी के बाद चली गोलियां
जानकारी के अनुसार, आरोपी और उसके साथियों ने विवाद के दौरान लोगों के घरों पर ईंटें बरसाईं। जब स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने पिस्तौल निकालकर गोलियां चला दीं। सौभाग्य से इस फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।
बस स्टैंड के पास से हुई गिरफ्तारी
पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी जालंधर बस स्टैंड के पास मौजूद है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर उसे काबू कर लिया। पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। जांच के दौरान यह भी पता लगाया जाएगा कि आरोपी के पास मौजूद पिस्तौल अवैध थी या लाइसेंसी।
यह भी देखें : मुख्यमंत्री भगवंत मान को अकाल तख्त सचिवालय तलब

More Stories
एएसआई इकबाल सिंह हत्याकांड: दूसरा शूटर भूपिंदर उर्फ भिंदा अमृतसर से गिरफ्तार
पुल का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से बदल कर नीतीश कुमार के नाम पर रखना सिख भावनाओं का अपमान- कुलदीप सिंह धालीवाल
अहमदाबाद, अंबाला और फिरोजपुर रेलवे डिवीजनों के बीच चंडीगढ़ में ट्रेड मीट 2026 आयोजित