नई दिल्ली, 9 जनवरी : एक समय भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे माने जाने वाले पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) इन दिनों क्रिकेट से ज्यादा अन्य कारणों को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में शॉ ने एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है, जिसके बाद उनके भविष्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। उन्होंने नीली ड्रेस पहनी एक लड़की के साथ वीडियो साझा किया है और इसके साथ जो कैप्शन लिखा है, वह दोनों के रिश्ते और आगे की योजनाओं की ओर इशारा करता नजर आ रहा है।
पृथ्वी शॉ की कप्तानी में भारत ने साल 2018 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था। इसके बाद उसी साल उन्होंने आईपीएल डेब्यू किया और भारत के लिए अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेला। अपने पहले टेस्ट मैच में शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 134 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसके बाद उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य कहा जाने लगा, लेकिन धीरे-धीरे वह टीम से बाहर होते चले गए। खराब फॉर्म और लगातार चोटें इसकी बड़ी वजह रहीं।
‘God’s Plan’ का क्या मतलब?
पृथ्वी शॉ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह एक लड़की के साथ नजर आ रहे हैं। यह लड़की कोई और नहीं बल्कि उनकी चर्चित (रूमर्ड) गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल बताई जा रही हैं। वीडियो में दोनों समुद्र किनारे घूमते हुए और एक बालकनी जैसी जगह पर खड़े दिखाई देते हैं। इस दौरान शॉ और आकृति एक-दूसरे को प्यार भरी नजरों से देखते नजर आते हैं।
वीडियो में पहले लिखा आता है, “आप दोनों कैसे मिले?” इसके बाद भगवान शिव, हनुमान जी और श्रीराम की एक एनिमेटेड क्लिप दिखाई जाती है, जिस पर लिखा होता है, “इनकी वजह से।” पूरी पोस्ट के कैप्शन में शॉ ने लिखा है, “God’s Plan”।
इसका मतलब यह निकाला जा रहा है कि पृथ्वी शॉ यह संकेत देना चाहते हैं कि उनका रिश्ता भगवान की मर्जी से बना है और आगे चलकर दोनों किसी मजबूत और अटूट रिश्ते में बंध सकते हैं।
आईपीएल में दिखाएंगे दम
पृथ्वी शॉ के लिए भारतीय क्रिकेट में हालात फिलहाल अनुकूल नहीं हैं। टीम इंडिया में वापसी करना उनके लिए लगातार मुश्किल होता जा रहा है। पिछले साल वह आईपीएल नीलामी में अनसोल्ड रहे थे। इस बार भी शुरुआत में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला, लेकिन अंतिम दौर में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया। शॉ ने अपना आईपीएल डेब्यू भी दिल्ली कैपिटल्स के लिए ही किया था और अब एक बार फिर वह दिल्ली की जर्सी में नजर आएंगे। ऐसे में आईपीएल उनके लिए खुद को साबित करने का बड़ा मंच साबित हो सकता है।

More Stories
शोएब अख्तर ने कहा टी-20 विश्व कप में भारत का यह खिलाड़ी बनेगा गेम चेंजर
विश्व कप से पहले श्रीलंका का बड़ा कदम, विक्रम राठौर बने बल्लेबाजी कोच
नाबालिग निशानेबाज़ से कथित यौन शोषण का मामला, राष्ट्रीय कोच पर FIR