February 27, 2026

मुख्यमंत्री भगवंत मान को रेलवे इतिहास की जानकारी नहीं : रवनीत बिट्टू

मुख्यमंत्री भगवंत मान को रेलवे इतिहास ...

लुधियाना, 10 जनवरी : केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने मोहाली में सार्वजनिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता से जुड़ी टिप्पणी की थी। मुख्यमंत्री मान के बयान पर तंज कसते हुए बिट्टू ने कहा कि लगता है उन्हें ‘भारतीय रेलवे के इतिहास’ की पूरी जानकारी नहीं है, इसी कारण वे बार-बार ऐसे गलत और भ्रम फैलाने वाले बयान देते रहते हैं।

पंजाब के गंभीर मुद्दों पर ध्यान देने की सलाह

बिट्टू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन संघर्ष, मेहनत और आत्मनिर्भरता की प्रेरणादायक मिसाल है, जिसे पूरे देश में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री मान द्वारा प्रधानमंत्री के निजी जीवन पर टिप्पणी करना नीच राजनीति को दर्शाता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मान को इस तरह की बयानबाजी के बजाय पंजाब के कानून-व्यवस्था, नशे, बेरोजगारी और वित्तीय हालात जैसे गंभीर मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।

स्टेजी कॉमेडी से नहीं चलता राज्य’

रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, “सिर्फ बयानबाजी से राज्य नहीं चलता। मुख्यमंत्री को स्टेजी कॉमेडी छोड़कर गवर्नेंस पर फोकस करना चाहिए।” बिट्टू ने दावा किया कि पंजाब की जनता अब मौजूदा सरकार के दावों और हकीकत के बीच का अंतर समझने लगी है और आने वाले समय में इसका राजनीतिक जवाब भी जरूर देगी।

यह भी देखें : आतिशी के बयान के खिलाफ भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन