न्यूयार्क, 13 जनवरी : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों अपने द्वारा लगाए गए टैरिफ को लेकर गंभीर चिंता में हैं। टैरिफ से जुड़े अधिकारों पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का फैसला अभी लंबित है और यदि निर्णय सरकार के पक्ष में नहीं आता है तो ट्रंप प्रशासन को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार, 12 जनवरी, को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “अगर सुप्रीम कोर्ट यह फैसला करता है कि अमेरिका को इतने ऊंचे टैरिफ लगाने का अधिकार नहीं है, तो हमारा देश गंभीर मुश्किल में पड़ जाएगा।”
पहले से वसूली गई राशि लौटाने का खतरा
ट्रंप ने कहा कि ऐसी स्थिति में सरकार को पहले से वसूली गई टैरिफ राशि लौटाने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि टैरिफ की वापसी से बड़ी अव्यवस्था पैदा होगी और इसके व्यापक आर्थिक प्रभाव को देखते हुए यह लागत सैकड़ों अरब डॉलर से लेकर खरबों डॉलर तक पहुंच सकती है।
क्या ट्रंप के अपने टैरिफ ही पड़ेंगे महंगे?
अमेरिकी राष्ट्रपति लगातार सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अदालत पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ट्रंप की एकतरफा टैरिफ शक्तियों को अदालत में चुनौती दी गई है, जिस पर सुप्रीम कोर्ट अभी विचार कर रहा है। अदालत के फैसले से पहले ट्रंप ने लिखा, “अगर फैसला हमारे खिलाफ आता है तो यह इतनी बड़ी रकम होगी कि यह पता लगाने में कई साल लग जाएंगे कि हमें कब, कहां और किसे कितना भुगतान करना होगा।”
भुगतान नकद नहीं, निवेश और फैक्ट्रियों के जरिए होगा: ट्रंप
अपनी पोस्ट में ट्रंप ने आगे कहा कि अमेरिका को जो वास्तविक भुगतान करना पड़ सकता है वह कई सौ अरब डॉलर तक हो सकता है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह भुगतान सीधे दूसरे देशों को पैसे देकर नहीं, बल्कि वहां निवेश करने, नए प्लांट लगाने और फैक्ट्रियां खोलने के माध्यम से किया जाएगा।
यह भी देखें : ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर 25% टैक्स लगाएगा अमेरिका: ट्रंप

More Stories
सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हमला, एक भारतीय समेत दो की मौत
शेख हसीना ने कहा- ‘मुझे मार दो या गिरफ्तार कर लो, दिसंबर में बांग्लादेश लौटूंगी’
इंडिगो और एयर इंडिया ने 24 अक्टूबर तक रद्द की सऊदी अरब जाने वाली उड़ानें