नई दिल्ली, 23 जनवरी : संसद के बजट सत्र से पहले केंद्र सरकार ने सभी राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श के लिए 27 जनवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में आगामी बजट सत्र के दौरान उठाए जाने वाले विधायी और अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। संसद का बजट सत्र 28 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधन के साथ शुरू होगा। इसके बाद 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा।
निर्मला सीतारमण पेश करेंगी लगातार नौवां बजट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अपना लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश करेंगी, जो अपने आप में एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू की अध्यक्षता में यह सर्वदलीय बैठक, 27 जनवरी, सुबह 11 बजे संसद भवन के मुख्य समिति कक्ष में आयोजित की जाएगी। बजट सत्र 2 अप्रैल तक चलेगा।
- पहला चरण: 13 फरवरी तक
- दूसरा चरण: 9 मार्च से दोबारा शुरू होगा
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के लिए
2 से 4 फरवरी तक तीन दिन निर्धारित किए गए हैं। 28 जनवरी और 1 फरवरी को लोकसभा में ज़ीरो ऑवर नहीं होगा।

More Stories
एस.आई.आर. मामला : सुप्रीम कोर्ट ममता बैनर्जी बनी वकील, लगाए गंभीर आरोप
भाजपा सांसद रवनीत बिट्टू से अभद्रता कर के फंसे राहुल गांधी
लोकसभा में कांग्रेस के सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी को संबोधन करने से रोका