नई दिल्ली, 26 जनवरी : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायेद अल नाहयान ने पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है। यूएई ने पाकिस्तान के साथ हुई अहम ‘एयरपोर्ट डील’ को रद्द कर दिया है। इस फैसले से पाकिस्तान को करोड़ों रुपये के आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
अगस्त 2025 में पाकिस्तान और यूएई के बीच एक समझौता हुआ था, जिसके तहत इस्लामाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के संचालन (ऑपरेशंस) की जिम्मेदारी यूएई को सौंपी जानी थी। यह डील पाकिस्तान के लिए विदेशी निवेश और एयरपोर्ट प्रबंधन के लिहाज़ से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही थी।
हालांकि अब यूएई ने इस समझौते से खुद को अलग कर लिया है और अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। डील के रद्द होने के कारणों को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत बयान सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि इससे पाकिस्तान की पहले से दबाव में चल रही अर्थव्यवस्था को और झटका लग सकता है।

More Stories
IPL में दिल्ली कैपिटल्स और बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में गिरफ्तार
जस्टिस यशवंत वर्मा नकदी विवाद, जांच रिपोर्ट आज लोकसभा में होगी पेश
Bihar: दानापुर-फतुहा रेलवे ट्रैक विस्तार परियोजना, बिछेगी नई रेलवे लाइन, 1323 करोड़ की लागत