February 5, 2026

पाकिस्तान-आधारित आतंकी शहज़ाद भट्टी का मुख्य सहयोगी गिरफ्तार

पाकिस्तान-आधारित आतंकी शहज़ाद...

चंडीगढ़/एसएएस नगर, 26 जनवरी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए चल रही विशेष मुहिम के तहत स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), एसएएस नगर ने पाकिस्तान-आधारित आतंकी शहज़ाद भट्टी के मुख्य सहयोगी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में आरोपी के पास से .30 बोर पिस्तौल भी बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान रमन कुमार उर्फ़ गोलू, निवासी गंग्याल, जम्मू के रूप में की है। रमन कुमार को अंबाला पुलिस ने लगभग एक सप्ताह पहले अंबाला थाने में हुए धमाके के मामले में गिरफ्तार किया था, जो शहज़ाद भट्टी के निर्देश पर किया गया था। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि रमन कुमार इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से शहज़ाद भट्टी के सीधे संपर्क में था और अंबाला धमाके में शामिल था। आरोपी ने इस घटना में शामिल अन्य लोगों को आर्थिक मदद भी प्रदान की।

मोहाली में हुई गिरफ्तारी और पिस्तौल बरामद

एआईजी एसएसओसी, एसएएस नगर दीपक पारिक ने बताया कि पुलिस टीम ने जम्मू के गौरव सिंह को मोहाली से गिरफ्तार किया था, जो टारगेट किलिंग की योजना बना रहा था। पूछताछ के दौरान गौरव ने खुलासा किया कि शहज़ाद भट्टी ने रमन कुमार को टारगेट किलिंग के लिए पिस्तौल उपलब्ध करवाई थी। इसके बाद पुलिस ने रमन कुमार को अंबाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर पंजाब लाया और जिला अदालत में पेश किया। जांच के दौरान उसके पास से .30 बोर पिस्तौल बरामद हुई।

एआईजी दीपक पारिक ने बताया कि रमन कुमार लंबे समय से आतंकी शहज़ाद भट्टी के संपर्क में था और उसके निर्देशों पर काम कर रहा था। पूछताछ के दौरान रमन कुमार ने यह भी बताया कि उसके पास जम्मू के गंग्याल क्षेत्र में मांस की दुकान है और स्थानीय लोगों से उसकी रंजिश है। इस संबंध में आगे भी जांच जारी है। इस मामले में थाना एसएसओसी, एसएएस नगर में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1) तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 113(1) और 61(2) के तहत एफआईआर नंबर 13 दिनांक 10.12.2025 दर्ज की गई है।

यह भी देखें : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पंजाब पुलिस द्वारा राज्यभर में फ्लैग मार्च