चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला, 27 जनवरी : ट्राईसिटी में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बारिश शुरू होने के साथ ही ठंड ने फिर से जोर पकड़ लिया। चंडीगढ़ में पहले तेज बारिश हुई, बाद में बारिश की रफ्तार धीमी हो गई। दोपहर एक बजे तक बारिश जारी रही, जिससे पूरे क्षेत्र में ठंड का असर बढ़ गया। पिछले दो दिनों से ठंड में कुछ कमी देखी जा रही थी, लेकिन आज मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। लगातार बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
श्रीनगर की उड़ानें रद्द
दूसरी ओर, श्रीनगर में खराब मौसम और बर्फबारी के चलते मंगलवार को चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से श्रीनगर आने-जाने वाली उड़ानों को रद्द कर दिया गया। हवाई अड्डा अधिकारियों के अनुसार, श्रीनगर से चंडीगढ़ के लिए उड़ान संख्या 262/6352 और 874/6041 को खराब मौसम के कारण रद्द किया गया है।
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने चंडीगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई थी। इसके साथ ही बिजली गिरने और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखें।
यह भी देखें : स्वतंत्रता के बाद पंजाब को राजधानी से वंचित रखा गया : मुख्यमंत्री भगवंत मान

More Stories
बिना किसी कटौती के पंजाब ने पूरी की 17,423 मेगावाट की अब तक की सर्वाधिक बिजली मांग – तरुनप्रीत सिंह सौंद
पहली बार पंजाब ने गैंगस्टरों और नशों की बुराई के खिलाफ सख्त और मिसाली कार्रवाई की – भगवंत सिंह मान
राजा वडिंग ने बिजली संकट के लिए PSPCL में भ्रष्टाचार और खराब प्रबंध को ठहराया जिम्मेदार