मोहाली, 28 जनवरी : पंजाबी फिल्म जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता पुखराज भल्ला की दादी और दिवंगत कॉमेडियन जसविंदर भल्ला की माता जी सतवंत कौर (87 वर्ष) का आज निधन हो गया। उनके निधन से भल्ला परिवार में शोक की लहर है। दिवंगत सतवंत कौर का अंतिम संस्कार आज मोहाली के बलोंगी श्मशान घाट में किया गया। इस दौरान उनकी चिता को अग्नि उनके पोते अभिनेता पुखराज भल्ला और कलाकार व पंजाब फूड कमीशन के चेयरमैन बाल मुकुंद शर्मा ने दी।
बाल मुकुंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जसविंदर भल्ला के निधन के बाद से माता जी गहरे सदमे में थीं। उन्होंने कहा कि जसविंदर भल्ला के देहांत के मात्र पांच महीने बाद ही माता जी का भी निधन हो गया। उन्होंने यह भी बताया कि दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अंतिम अरदास 6 फरवरी (शुक्रवार) को दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक गुरुद्वारा श्री साचा धन साहिब, फेज़-3बी1, मोहाली में आयोजित की जाएगी।

More Stories
फिल्म ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, राम-सीता के विवाह की झलक
Bihar: उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने IMC गया के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
यूरोप से गैंगस्टर की पहली हवालगी भगवंत मान सरकार के गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त रुख का प्रमाण – अमन अरोड़ा