March 26, 2026

पंजाब में तेज धूल भरी हवाओं और बारिश का येलो अलर्ट

पंजाब में तेज धूल भरी हवाओं ...

लुधियाना, 1 फरवरी : शनिवार और रविवार को पंजाब के कई जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। साथ ही कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से छाए बादल

हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में नई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण शुक्रवार दोपहर बाद लुधियाना समेत पंजाब के कई जिलों में बादल छा गए। सुबह से दोपहर करीब 2–3 बजे तक तेज धूप खिली रही, लेकिन इसके बाद अचानक मौसम ने करवट ले ली। बादलों के साथ 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं, जिससे मौसम में ठंडक और धूल का असर महसूस किया गया। लोगों को शाम के समय अचानक बदले मौसम का सामना करना पड़ा।

तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज

मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, दिन का तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।