नई दिल्ली, 1 फरवरी : केंद्रीय बजट 2026 से पहले ही आम जनता और कारोबारी वर्ग को महंगाई का झटका लगा है। देश की सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने 1 फरवरी 2026 से LPG सिलेंडरों की नई कीमतों का ऐलान कर दिया है। तेल कंपनियों ने कमर्शियल (व्यावसायिक) LPG गैस सिलेंडरों की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की है। इससे होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सीधा असर पड़ने की संभावना है।
घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर
राहत की बात यह है कि घरेलू उपयोग में आने वाले 14.2 किलोग्राम के LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे आम उपभोक्ताओं को फिलहाल अतिरिक्त बोझ से राहत मिली है। सरकारी तेल विपणन कंपनियां (Oil PSU) हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडरों की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इसी प्रक्रिया के तहत फरवरी महीने के लिए नई दरें जारी की गई हैं।
जनवरी में भी बढ़े थे दाम
इससे पहले जनवरी में भी 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। हालांकि, पिछले साल दिसंबर और नवंबर में इसकी कीमत में क्रमशः 10 रुपये और 5 रुपये की कटौती की गई थी।
यह भी देखें :

More Stories
ऑनलाइन गेम खेलने से रोके जाने पर तीन नाबालिग बहनों ने की आत्महत्या
भारत रूसी तेल की खरीद घटाएगा, आवश्यक आपूर्ति ही होगी आयात: सूत्र
किसान हितों से कोई समझौता नहीं, ‘मेक इन इंडिया’ को मिलेगा बढ़ावा : पीयूष गोयल