नई दिल्ली, 6 फरवरी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने रवनीत बिट्टू को लेकर राहुल गांधी की ‘गद्दार’ टिप्पणी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सिखों के प्रति नफरत रखती है और उसने सिख समुदाय का बार-बार अपमान किया है।
कांग्रेस पर सीधा हमला
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास सिखों के प्रति असंवेदनशीलता और अनादर से भरा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी सिख समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाली है।
वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया एक नई वैश्विक व्यवस्था की ओर बढ़ रही है और भारत आज ग्लोबल साउथ की एक मजबूत और बुलंद आवाज़ बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय मंच पर नेतृत्वकारी भूमिका निभा रहा है।
संसद में हंगामा और वाकआउट
जैसे ही प्रधानमंत्री ने अपना जवाब शुरू किया, विपक्षी दलों ने लोकसभा में जारी गतिरोध के बीच नारेबाजी शुरू कर दी। विपक्षी सांसदों ने “विपक्ष के नेता को बोलने की अनुमति दी जाए” के नारे लगाए। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पर तंज कसते हुए कहा कि वे बैठे-बैठे भी नारेबाजी कर सकते हैं।
इसके बाद विपक्षी सांसदों ने वाकआउट कर दिया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में भारत द्वारा विभिन्न देशों के साथ अंतिम चरण में पहुंचे व्यापारिक समझौतों का भी उल्लेख किया और कहा कि ये समझौते देश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देंगे।
यह भी देखें : बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल: मनोरंजन नहीं, मौत का जाल ऑनलाइन गेमिंग

More Stories
ऑपरेशन सिंदूर में एस-400 ने 314 किमी दूर पाकिस्तानी विमान को मार गिराया था, रक्षा मंत्रालय के रिपोर्ट में खुलासा
आगरा में राजनाथ सिंह बोले- समाज को बंटने नहीं देंगे, जाति-धर्म के नाम पर भड़काने वालों से बचें
सत्य निकेतन हादसे में दो आरोपियों को 12 दिन की न्यायिक हिरासत