नई दिल्ली, 16 फरवरी : चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के सात अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इन अधिकारियों पर ड्यूटी में लापरवाही, दुर्व्यवहार और अपनी संवैधानिक शक्तियों के दुरुपयोग के आरोप लगाए गए हैं। निलंबित किए गए सभी अधिकारी सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (AERO) के रूप में कार्यरत थे। ये अधिकारी मतदाता सूचियों को अपडेट करने और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े कार्यों के लिए जिम्मेदार होते हैं।
बूथ स्तर के अधिकारी और पंजीकरण अधिकारी मूल रूप से राज्य सरकार के कर्मचारी होते हैं, जिन्हें चुनावी कार्यों के लिए चुनाव आयोग के अधीन प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) पर तैनात किया जाता है।
मुख्य सचिव को सख्त निर्देश
चुनाव आयोग के अधिकारियों ने राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को निर्देश दिया है कि संबंधित विभागों के माध्यम से बिना किसी देरी के इन अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाए। साथ ही की गई कार्रवाई की जानकारी शीघ्र आयोग को उपलब्ध कराने के लिए भी कहा गया है। पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर पहले से ही आयोग और राज्य की सत्तारूढ़ All India Trinamool Congress सरकार के बीच तनातनी चल रही है। ताजा कार्रवाई के बाद दोनों पक्षों के बीच टकराव और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
यह भी देखें : प्रशासनिक लापरवाही : अवैध खनन के गड्ढे में डूबकर 3 साल के बच्चे की मौत

More Stories
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 9 अक्टूबर से होगी शुरू, iPhone 17 पर बड़ा डिस्काउंट, नई कीमत आई सामने
आजमगढ़ में पत्नी बेटे और दो पुजारियों की हत्या करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर
यूपी की 10 और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग