नई दिल्ली, 25 फरवरी : टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रिंसी पारिख को गंभीर ऑनलाइन ट्रोलिंग और धमकियों का सामना करना पड़ा। आपत्तिजनक संदेशों और दुष्कर्म की धमकियों के बाद उन्हें अपनी वायरल इंस्टाग्राम रील डिलीट करनी पड़ी।
डेविड मिलर के साथ रील बनाना पड़ा भारी
यह रील भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए मैच के बाद पोस्ट की गई थी। उस मुकाबले में डेविड मिलर ने शानदार अर्धशतक जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई, जिससे भारत को टूर्नामेंट में पहली हार का सामना करना पड़ा। वीडियो में प्रिंसी पारिख मजाकिया अंदाज में मिलर के आसपास घूमते हुए स्लो-क्लैप करती नजर आ रही थीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, “क्या खिलाड़ी है डेविड मिलर!” और वीडियो में टेक्स्ट जोड़ा था, “मुझे लगा था कि हम दोस्त हैं डेविड!”
सैकड़ों आपत्तिजनक कमेंट्स और जान से मारने की धमकियां
हालांकि कई यूजर्स ने इसे खेल भावना के तौर पर लिया, लेकिन कुछ लोगों ने बेहद आपत्तिजनक और अश्लील प्रतिक्रियाएं दीं। प्रिंसी के मुताबिक उन्हें सैकड़ों बॉडी-शेमिंग कमेंट्स और डरावनी धमकियां मिलीं, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गईं।
उन्होंने स्पष्ट किया है कि वह इस मामले में पुलिस शिकायत दर्ज करवाएंगी और धमकी देने वालों के नाम सार्वजनिक करेंगी। यह घटना एक बार फिर सोशल मीडिया पर बढ़ती ऑनलाइन बदसलूकी और महिला कंटेंट क्रिएटर्स के खिलाफ हो रहे साइबर उत्पीड़न पर सवाल खड़े करती है।

More Stories
‘कांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखें, हुड़दंग से बचें’ – सीएम योगी
सीएम योगी आज पश्चिमी यूपी को देंगे 2,452 करोड़ रुपये की सौगात, 255 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का समर्थन, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात