मोहाली, 26 फरवरी : कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खहिरा ने आज फेज-8 मोहाली में पंजाब सरकार द्वारा कुछ महीने पहले बनाए गए हेलिपैड के पास से लाइव होकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि यह हेलिपैड ‘आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के लिए तैयार किया गया है। खहिरा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल के लिए मोहाली स्थित विकास भवन में रिहायश की व्यवस्था भी की गई है और उसका गेट पीछे की ओर निकाला गया है।
सड़क का डिवाइडर तोड़ने का आरोप
खहिरा ने कहा कि हेलिपैड तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सड़क का डिवाइडर भी कथित रूप से गैरकानूनी तरीके से तुड़वाया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि हेलिकॉप्टर का उपयोग केवल मुख्यमंत्री कर सकते हैं और उनकी रिहायश के पास चंडीगढ़ में पहले से ही हेलिपैड मौजूद है, तो फिर मोहाली में नया हेलिपैड बनाकर सरकारी धन का दुरुपयोग क्यों किया गया।
मामला राज्यपाल तक पहुंचा
इसी बीच, पंजाब सरकार द्वारा खहिरा के गांव रामगढ़ स्थित घर की दीवार गिराने के मामले को लेकर पंजाब कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मिला। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने की। राजा वड़िंग ने कहा कि यह कार्रवाई पूरी तरह राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है। इस अवसर पर विधायक सुखपाल सिंह खहिरा भी मौजूद रहे।
यह भी देखें : शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं 30 से अधिक गांवों के ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’

More Stories
घने कोहरे का कहर: बस और कार की टक्कर में चालक की मौत
पंजाब में चिट्टा और गैंगस्टरवाद अकाली दल की देन: बलतेज पन्नू
मुख्यमंत्री मान ने फिरोजपुर फीडर नहर के पहले चरण का उद्घाटन किया