लुधियाना, 26 फरवरी: Punjab Agricultural University (पीएयू) में दो साल बाद हो रहे इंप्लाइज यूनियन चुनावों को लेकर कैंपस पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा हुआ है। इस बार चुनावी मुकाबला लंबे समय से यूनियन की कमान संभाल रहे अंब ग्रुप और पहली बार मैदान में उतरे इंटलेक्चुअल अलाइड (टेबल ग्रुप) के बीच सीधा है।
अंब ग्रुप पिछले करीब 10 वर्षों से यूनियन का नेतृत्व करता आ रहा है और अपने कार्यकाल की उपलब्धियों के आधार पर कर्मचारियों से समर्थन मांग रहा है। वहीं इंटलेक्चुअल अलाइड नई सोच और नई दिशा देने के वादे के साथ चुनाव मैदान में है।
887 कर्मचारी आज करेंगे मतदान
चुनाव अधिकारी जगजीत सिंह ने बताया कि 15 में से 7 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं, क्योंकि उनके खिलाफ किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया। शेष पदों के लिए मतदान आज जिमनेजियम हॉल में सुबह 9 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा। करीब 887 कर्मचारी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अवकाश पर रहने वाले कर्मचारी डाक मतपत्र के जरिए वोट डाल सकेंगे।
मतगणना 28 फरवरी, शनिवार को सुबह 10 बजे जिमनेजियम हॉल में शुरू होगी और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
15 में से 7 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए
अंब ग्रुप की ओर से बलदेव सिंह वालिया छठी बार प्रधान पद के उम्मीदवार हैं। उनके साथ विभिन्न पदों के लिए नवनीत शर्मा, नरेंद्र सिंह सेखो, रणजीत सिंह, धर्मिंदर सिंह सिद्धू, मनमोहन सिंह, भूपिंदर सिंह सहित अन्य उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अंब ग्रुप को प्रोग्रामर, नेटवर्किंग-कम-प्रोग्रामिंग सहायक और कंप्यूटर ऑपरेटरों का समर्थन मिलने का दावा किया गया।
वहीं इंटलेक्चुअल अलाइड की ओर से प्रधान पद के लिए मनोज कुमार पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। उनके साथ पूजा शर्मा, मनदीप सिंह, जतिंदर कुमार, मीन बहादुर, खेम राज, शेर शिव नाग सिंह और दविंदर सिंह विभिन्न पदों के लिए मैदान में हैं।
अब 28 फरवरी को यह स्पष्ट हो जाएगा कि पीएयू इंप्लाइज यूनियन की बागडोर एक बार फिर अंब ग्रुप के हाथ में जाती है या टेबल ग्रुप नई शुरुआत करने में सफल होता है।

More Stories
घने कोहरे का कहर: बस और कार की टक्कर में चालक की मौत
पंजाब में चिट्टा और गैंगस्टरवाद अकाली दल की देन: बलतेज पन्नू
मुख्यमंत्री मान ने फिरोजपुर फीडर नहर के पहले चरण का उद्घाटन किया