पटना, 28 फरवरी : सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाली वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें एक किसान अपने खेत में आए तेंदुए के साथ बेहद नजदीक जाकर सेल्फी लेता दिखाई दे रहा है। इस घटना ने इंटरनेट पर लोगों को चौंका दिया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तेंदुआ खेत में शांत बैठा है।
आमतौर पर जंगली जानवर को सामने देख लोग अपनी जान बचाने के लिए भाग खड़े होते हैं, लेकिन इस किसान ने डरने के बजाय मोबाइल निकाला और तेंदुए के बिल्कुल पास जाकर फोटो खींचनी शुरू कर दी। हैरानी की बात यह रही कि तेंदुए ने उस पर हमला नहीं किया और शांत बना रहा।
चूक जानलेवा साबित हो सकती है
हालांकि वीडियो में किसी तरह का तत्काल खतरा नजर नहीं आता, लेकिन वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की हरकत बेहद खतरनाक हो सकती है। जंगली जानवर कभी भी आक्रामक हो सकते हैं और एक छोटी सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है। प्रशासन और वन विभाग की ओर से भी समय-समय पर लोगों को जंगली जानवरों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती रही है।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
वीडियो देखने के बाद कुछ लोग किसान की ‘हिम्मत’ की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कई इसे लापरवाही और मूर्खतापूर्ण कदम बता रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि वायरल होने या रोमांच के लिए अपनी जान जोखिम में डालना समझदारी नहीं है, खासकर तब जब मामला जंगली जानवरों से जुड़ा हो।

More Stories
पाकिस्तान‑अफगानिस्तान सीमा पर बढ़ा सैन्य टकराव
ओपन ए.आई. के सैम ऑल्टमैन ने दुनियां को खतरनाक और डरावनी जगह बताया
‘पी-पॉप कल्चर’ कॉन्सर्ट से पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री से मिले करन औजला