नई दिल्ली, 28 फरवरी: Israel द्वारा अमेरिका की मदद से ईरान के करीब 30 ठिकानों पर किए गए हमलों के बाद अब Iran ने कड़ा जवाब दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान ने इज़राइल की ओर लगभग 400 मिसाइलें दागीं और United Arab Emirates (UAE) में स्थित एक अमेरिकी सैन्य अड्डे को भी निशाना बनाया।
पहला हमला ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei के दफ्तर के पास हुआ। हालांकि, उन्हें पहले ही सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया था। महत्वपूर्ण इमारतें निशाने पर ईरान के राष्ट्रपति भवन, कई मंत्रालयों और खुफिया एजेंसियों के दफ्तरों पर भी हमले किए गए। एयरपोर्ट पर धमाके राजधानी Tehran के मेहराबाद एयरपोर्ट पर जोरदार विस्फोटों की आवाज सुनी गई।
इज़राइल में हाई अलर्ट और आपातकाल
ईरान की जवाबी कार्रवाई के बाद इज़राइल ने पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। देशव्यापी आपातकाल पूरे इज़राइल में आपातकाल लागू कर दिया गया है। स्कूलों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। एयरस्पेस बंद इज़राइल और ईरान दोनों ने अपना-अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। नागरिकों को चेतावनी इज़राइली रक्षा बल (IDF) ने नागरिकों से सुरक्षित शेल्टरों में जाने और मोबाइल पर जारी अलर्ट का पालन करने की अपील की है।
ईरान का कड़ा संदेश
ईरान ने स्पष्ट कर दिया है कि वह इज़राइल और अमेरिका की किसी भी सैन्य कार्रवाई का सख्त जवाब देगा। इज़राइल पर मिसाइलें दागने के साथ ही UAE में अमेरिकी सैन्य अड्डे को निशाना बनाकर ईरान ने संघर्ष का दायरा और बढ़ा दिया है। ईरान में इज़राइली हमलों के बाद दहशत का माहौल है। सरकार ने भी देशभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मध्य-पूर्व में एक बार फिर हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं।

More Stories
रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह को DRDO का अतिरिक्त प्रभार, समीर कामत का कार्यकाल समाप्त
तेज आंधी-तूफान से दानापुर रेल मंडल में हड़कंप, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें हुईं प्रभावित
मऊ पहुंचे CM योगी, बोले- अब कोई माफिया रामलीला या धार्मिक आयोजन में व्यवधान नहीं डाल सकता