चंडीगढ़, 1 मार्च : पंजाब में फरवरी के अंतिम दिनों के दौरान गर्मी महसूस होने लगी है। पिछले पांच दिनों से राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। हालांकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंड अभी भी बनी हुई है। फरीदकोट में अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री अधिक था। यहां न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है।
अन्य शहरों का तापमान
- बठिंडा – 30.4°C
- रूपनगर – 30.7°C
- चंडीगढ़ – 29.5°C
- लुधियाना – 29.6°C
- पटियाला – 29.4°C
- अमृतसर – 27.3°C
रूपनगर (रोपड़) में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। चंडीगढ़ में यह 5.1 डिग्री, लुधियाना में 5.8 डिग्री, अमृतसर में 3.9 डिग्री और पटियाला में 5.6 डिग्री सेल्सियस सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।
आगे और बढ़ेगा पारा
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है। इससे दिन के समय गर्मी और अधिक महसूस की जाएगी। विशेषज्ञों का कहना है कि अचानक बढ़ते तापमान का असर फसलों और लोगों की सेहत पर पड़ सकता है, इसलिए दोपहर के समय धूप से बचने की सलाह दी गई है।
यह भी देखें : रणजीत बावा को मजीठिया ने क्यों कहा ‘अब तेरी सिक्योरिटी भी होगी वापिस’

More Stories
नमी में छूट न मिलने के लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार: सुखबीर बादल
गेहूं की खरीद शुरू न होने से किसानों में रोष, सरकार को दी चेतावनी
पहाड़ी रास्तों पर पंजाब के सैलानियों ने शराब पीकर फिर किया शर्मसार