चंडीगढ़, 2 मार्च : भगवंत मान ने अरब देशों में फंसे पंजाबियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि अरब देशों में जारी संघर्ष के कारण कई पंजाबी नागरिक कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनआरआई विंग के संपर्क नंबर जारी कर दिए गए हैं और यदि कोई व्यक्ति स्वयं या उसका कोई पारिवारिक सदस्य इन देशों में फंसा है तो तुरंत संपर्क करे। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि वह इस मामले में विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं।
सुरक्षित वापसी के लिए हर संभव प्रयास
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार अरब देशों में युद्ध जैसे हालात के कारण प्रभावित पंजाबियों की सुरक्षित वापसी के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार इस मुद्दे पर भारत सरकार के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए है, ताकि वहां फंसे लोगों को जल्द से जल्द स्वदेश लाया जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खाड़ी देशों में उत्पन्न गंभीर हालात के कारण कई पंजाबी युवक और छात्र मुश्किल में हैं। उनकी सहायता के लिए 24 घंटे चलने वाली हेल्पलाइन और कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। प्रभावित परिवार निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
- 0172-2260042
- 0172-2260043
- व्हाट्सएप: +91 94787 79112
सरकार हर परिवार के साथ खड़ी
मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि पंजाब सरकार इस कठिन समय में फंसे हुए युवाओं और उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
यह भी देखें : ECHS घोटाल : लम्बे समय से खेला जा रहा फर्जी इलाज का खेल

More Stories
अदालत ने पुलिस अधिकारियों के फोन रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के निर्देश
होले मोहल्ले पर पंथक कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे ज्ञानी रघबीर सिंह
ECHS घोटाल : लम्बे समय से खेला जा रहा फर्जी इलाज का खेल