सहारनपुर, 3 मार्च : ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर के बाद शहर में कुछ लोगों द्वारा शोक मार्च निकाला गया। पुलिस ने बिना अनुमति जुलूस निकालने के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए 150 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, देर रात निकाला गया यह मार्च शहर के मुख्य बाजार और नाइयों वाली गली समेत विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए और नारेबाजी करते हुए शोक प्रकट किया।
धारा 163 लागू होने के बावजूद निकाला गया जुलूस
थाना इंस्पेक्टर नवीन कुमार सैनी ने बताया कि जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 163 लागू है, जिसके तहत बिना अनुमति सार्वजनिक सभा या जुलूस की इजाजत नहीं है। पुलिस ने मार्च को रोकने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ आगे बढ़ती रही।
26 नामजद समेत 150 से अधिक अज्ञात लोगों पर केस
पुलिस ने कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए असलम, आमिर, बबलू, आरिफ, अफजल, आशू, उमर, तफसील, सलमा, बिलाल, वसी, अकील, रेहान समेत 26 नामजद और डेढ़ सौ से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पहचान की प्रक्रिया जारी है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
यह भी देखें : लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े वकील पर फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

More Stories
पटना में BJP-Congress कार्यकर्ताओं में झड़प, कई घायल, गाड़ी के शीशे तोड़े
संसद में हंगामा, लोकसभा-राज्यसभा गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी लोकसभा से सस्पेंड, अपशब्द कहने पर हुआ एक्शन