अमृतसर, 4 मार्च : श्री गुरु सिंह सभा अमृतसर की ओर से श्री अकाल तख्त साहिब से पावन होला मोहल्ला सजाया गया। सभा के प्रधान प्रो. इंद्रजीत सिंह गोगोआणी और जनरल सचिव हरमनजीत सिंह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी दोपहर 12 बजे पुरातन मर्यादा अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस आयोजन में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, श्री हरिमंदिर साहिब और संगतों का विशेष सहयोग रहा।
गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा शुरू की गई परंपरा
सभा पदाधिकारियों ने बताया कि खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह ने सिखों में वीरता, साहस, आत्मसम्मान और सिखी भावना जागृत करने के लिए होला मोहल्ला पर्व की शुरुआत की थी। इसी कारण “लोगों की होलियां ते खालसे दा होला” वाक्य प्रचलित हुआ। यह पवित्र दिवस हर वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है।
फूलों की वर्षा और पांच प्यारों की अगुवाई
महल्ला निकालते समय फूलों की वर्षा की गई। अरदास के उपरांत ऐतिहासिक सुरमई निशान साहिब और पांच प्यारों की अगुवाई में होला मोहल्ला आरंभ हुआ। इस दौरान संगतों के साथ शबदी जत्थे, बैंड, नरसिंघे और गतका पार्टियां खालसाई स्वरूप में शामिल हुईं।
होला मोहल्ला श्री अकाल तख्त साहिब से आरंभ होकर विभिन्न बाजारों से गुजरता हुआ गुरुद्वारा बुरज अकाली बाबा फूला सिंह, घीओ मंडी चौक, श्री गुरु सिंह सभा कार्यालय, विरासती मार्ग और जलियांवाला बाग से होता हुआ घंटाघर पहुंचा। अंत में यह पावन नगर कीर्तन श्री तख्त साहिब में संपन्न हुआ, जहां संगतों ने श्रद्धा के साथ मत्था टेका।
यह भी देखें : आम आदमी पार्टी द्वारा सरकारी बसों को अपने रंग में रगने से सियासी घमासान

More Stories
पंजाब की सियासत में हलचल: अकाली दल ने 21 प्रवक्ताओं की नई टीम घोषित
पंजाब में मौसम रहेगा शुष्क, 8 मार्च तक बढ़ेगा तापमान
पंजाब पर कर्ज का बोझ 4 लाख करोड़ के पार