March 4, 2026

पंजाब में मौसम रहेगा शुष्क, 8 मार्च तक बढ़ेगा तापमान

पंजाब में मौसम रहेगा शुष्क...

जालंधर, 4 मार्च : जालंधर से सामने आई ताजा जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग ने आज से 8 मार्च तक के लिए अहम पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। फिलहाल बारिश को लेकर कोई संकेत नहीं दिए गए हैं और न ही किसी प्रकार का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि ठंडी हवाएं चलती रहेंगी।

औसत तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक

पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो सामान्य से लगभग 5 डिग्री अधिक है। सबसे अधिक तापमान भाखड़ा डैम में 32.08 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभिन्न शहरों का अधिकतम तापमान

  • अमृतसर – 30.1°C
  • लुधियाना – 30.8°C
  • पटियाला – 31.2°C
  • फरीदकोट – 33.0°C
  • फिरोजपुर – 33.1°C
  • होशियारपुर – 30.0°C
  • सलेरन (होशियारपुर) – 30.2°C
  • मोहाली – 30.06°C
  • थीन डैम, पठानकोट – 30.5°C
  • रूपनगर – 28.4°C
  • श्री आनंदपुर साहिब – 31.6°C
  • चंडीगढ़ – 31.04°C

लोगों को सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने बढ़ते तापमान को देखते हुए लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी है। आने वाले दिनों में गर्मी का असर और तेज होने की संभावना है।

यह भी देखें : पंजाब पर कर्ज का बोझ 4 लाख करोड़ के पार