पटना, 5 मार्च : नीतीश कुमार ने स्पष्ट कर दिया है कि वह इस बार राज्यसभा के सदस्य बनना चाहते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर पिछले कुछ दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया।
जनता के विश्वास के लिए जताया आभार
नीतीश कुमार ने अपने संदेश में लिखा कि पिछले दो दशकों से अधिक समय से बिहार की जनता ने उन पर लगातार विश्वास और समर्थन बनाए रखा है। इसी भरोसे की बदौलत उन्होंने पूरे समर्पण के साथ राज्य और लोगों की सेवा की है। उन्होंने कहा कि जनता के समर्थन के कारण ही आज बिहार विकास और सम्मान का नया आयाम पेश कर रहा है।
संसदीय जीवन की पुरानी इच्छा
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उन्होंने अपना संसदीय जीवन शुरू किया था, तभी उनके मन में यह इच्छा थी कि वह बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों बिहार विधानसभा और बिहार विधान परिषद के साथ-साथ संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य बनें।
नई सरकार को देंगे सहयोग
नीतीश कुमार ने कहा कि इस बार होने वाले चुनाव में वह राज्यसभा सदस्य बनना चाहते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता के साथ उनका संबंध आगे भी बना रहेगा और विकसित बिहार बनाने का संकल्प पहले की तरह जारी रहेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि जो नई सरकार बनेगी, उसे उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहेगा।
यह भी देखें : ईरान पर हमले के लिए भारतीय बंदरगाहों का इस्तेमाल नहीं : भारत

More Stories
ईरान पर हमले के लिए भारतीय बंदरगाहों का इस्तेमाल नहीं : भारत
श्रीनगर के सांसद और पूर्व मेयर पर भ्रामक प्रचार का मामला दर्ज
कौन हैं मोजतबा खामेनेई? जिनके हाथों में सौंपी गई ईरान की कमान