March 6, 2026

चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन...

देहरादून, 6 मार्च : चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों के बीच श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू कर दी गई है। रजिस्ट्रेशन सुबह 7 बजे से शुरू हुआ। उत्तराखंड सरकार ने यात्रियों की सुविधा और यात्रा को सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से इस बार भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू की है, ताकि बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

देहरादून के जिला अधिकारी सविन बंसल के अनुसार, चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालु आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। प्रशासन का कहना है कि समय पर रजिस्ट्रेशन कराने से श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान बेहतर प्रबंधन और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

यह भी देखें : नितीश कुमार की राज्यसभा उम्मीदवारी पर पार्टी दफ्तर में तोड़फोड़