March 6, 2026

सुखोई-30 विमान हादसा: असम में भारतीय वायुसेना के दो पायलट शहीद

सुखोई-30 विमान हादसा: असम में भारतीय...

नई दिल्ली, 6 मार्च : भारतीय वायु सेना ने बेहद दुखद खबर साझा करते हुए पुष्टि की है कि असम के कार्बी आंगलोंग जिला में दुर्घटनाग्रस्त हुए सुखोई‑30 एमकेआई लड़ाकू विमान के दोनों पायलट शहीद हो गए हैं। शुक्रवार सुबह जारी बयान के अनुसार, स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुरागकर हादसे में गंभीर चोटों के कारण शहीद हो गए।

रडार से लापता होने के बाद मिला मलबा

जानकारी के अनुसार यह लड़ाकू विमान जोरहाट से उड़ान भरने के बाद गुरुवार शाम करीब 7:42 बजे रडार से लापता हो गया था। इसके बाद वायुसेना ने तुरंत खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया। खोज अभियान के दौरान शुक्रवार तड़के करीब 1 बजे विमान के चोकीहोला के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि हुई। यह स्थान जोरहाट से लगभग 60 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है।

हादसे के कारणों की जांच शुरू

वायुसेना के अधिकारियों ने हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। दोनों बहादुर पायलटों की शहादत पर देशभर में शोक की लहर है और लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

यह भी देखें : युद्ध में हर घंटे जल रहे 4 करोड़ डॉलर, अमेरिका को सबसे ज्यादा नुकसान